
मुख्यमंत्री का रीवा आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत
रीवा (विशाल समाचार). मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव भोपाल से विमान द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल भी रीवा आए। रीवा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

