
एचडीएफसी लाइफ ने वित्त वर्ष 25 में 99.68%* दावे निपटाये, 2060 करोड़ रुपये का भुगतान किया
मुंबई : भारत की अग्रणी बीमा कंपनियों में से एक, एचडीएफसी लाइफ ने वित्त वर्ष 2025 में व्यक्तिगत मृत्यु दावों में 99.68% का दावा निपटान अनुपात हासिल किया है। कंपनी ने 19,666 पॉलिसी के तहत दावों का निपटान किया और मृत्यु दावा लाभ के रूप में कुल 2060 करोड़ रुपये का भुगतान किया। 99 प्रतिशत गैर-जांच वाले दावों का भुगतान सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने के अगले कार्यदिवस में दावेदारों के खातों में कर दिया गया। वित्त वर्ष 2025 में हासिल ये आंकड़े कंपनी की ग्राहकों पर सबसे अधिक ध्यान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
दावा निपटान अनुपात एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसे जीवन बीमा पॉलिसी खरीदते समय ध्यान में रखना चाहिए। एचडीएफसी लाइफ ने लगातार उच्च दावा निपटान अनुपात बनाए रखा है और हम सभी वास्तविक दावों का फौरन एवं बिना किसी परेशानी से निपटान करने की कोशिश करते हैं। भले ही किसी की जिंदगी के नुकसान की भरपाई न हो सके, एचडीएफसी लाइफ पॉलिसीधारक के परिवार की वित्तीय सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने का प्रयास करता है।
कंपनी ने पॉलिसीधारकों को दावों के बारे में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें नीचे दिए गए बिंदुओं पर जोर दिया गया है:
· स्वास्थ्य और जीवनशैली से संबंधित जानकारी या अन्य विवरण, जो मृत्यु दावा निपटान को प्रभावित कर सकते हैं, को सत्य और सटीक रूप से प्रकट करने की आवश्यकता
· पॉलिसी में नॉमिनी होने और नामांकन विवरण में बदलाव होने पर उसे अपडेट करने का महत्व
· पॉलिसीधारक के पते और संपर्क विवरण में बदलाव होने पर कंपनी को सक्रिय रूप से सूचित करना
एचडीएफसी लाइफ ने अपनी व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसी के लिए दावा निपटान अनुपात के माध्यम से हमेशा ग्राहकों को सबसे अधिक महत्व देने के नजरिये के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। पिछले तीन वर्षों में दावा निपटान अनुपात इस प्रकार रहा है: वित्त वर्ष 2022 में 98.66%, वित्त वर्ष 2023 में 99.39%, और वित्त वर्ष 2024 में 99.50%।
एचडीएफसी लाइफ ने अपनी पॉलिसी के लिए ‘मृत्यु दावा अनुरोध’ जमा करना बहुत आसान कर दिया है। यह कंपनी की वेबसाइट जैसे कई तरीकों से किया जा सकता है। इससे दावेदारों को ब्रांच जाने की जरूरत कम पड़ती है और प्रक्रिया सुविधाजनक व परेशानी मुक्त रहती है। अगर कोई ब्रांच जाना चाहता है, तो कंपनी उन्हें प्राथमिकता और पूरी संवेदनशीलता के साथ सेवा देती है।
इस बारे में समीर योगीश्वर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर, एचडीएफसी लाइफ, ने कहा, “हम समय पर और आसानी से क्लेम्स निपटाने को सबसे अधिक महत्व देते हैं। जब कोई ग्राहक पॉलिसी लेता है, तो हम उनके और उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा का वादा करते हैं। दावा निपटान उस वादे को पूरा करना है। हम इस प्रक्रिया को और बेहतर व तेज करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। ‘2047 तक सबके लिए बीमा’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए, हमें ऐसी प्रणालियों की जरूरत है जो हमें जीवन बीमा कंपनी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाने में मदद करें।”

