
पटना में नए प्रीमियम मल्टीप्लेक्स के साथ भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है सिनेपोलिस
पुणे: भारत के पहले इंटरनेशनल सिनेमा एक्सहिबीटर और देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन, सिनेपोलिस ने पटना के कंकड़बाग स्थित ग्रैविटी मॉल में अपने नए मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ किया है। यह पटना में सिनेपोलिस का दूसरा मल्टीप्लेक्स है, जो पूर्वी भारत में ब्रांड की उपस्थिति को और भी मजबूत करेगा।
कंकड़बाग जैसे घनी आबादी वाले और तेज़ी से विकसित हो रहे क्षेत्र में स्थित यह नया सिनेमा हॉल आज के स्मार्ट दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। यहाँ कुल तीन स्क्रीन्स हैं, जिनमें से एक 3डी और दो 2डी हैं। सभी को मिलाकर इस नए मल्टीप्लेक्स में कुल 563 सीटें हैं। आरामदायक अनुभव के वादे के साथ सबसे खास बात यह है कि इनमें से 54% से ज्यादा सीटें रेक्लाइनर हैं। यह सुविधा इस क्षेत्र के सिनेमा बाजार में अपने आप में अनोखी है। इसके अलावा एग्ज़ीक्यूटिव प्रीमियम और स्टैंडर्ड सीटिंग का भी विकल्प मौजूद है। हर स्क्रीन में डॉल्बी 7.1 सराउंड साउंड और एडवांस 2के लेज़र प्रोजेक्शन है, जो दर्शकों को एक दमदार और रोमांचक ऑडियो-विज़ुअल अनुभव प्रदान करते हैं। ऐसे में, पटना के सिने प्रेमियों के लिए यह नया मल्टीप्लेक्स किसी तोहफे से कम नहीं है।
लॉन्च पर बात करते हुए, सिनेपोलिस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, देवांग संपत ने कहा, “पटना सिनेपोलिस के लिए बेहद संभावनाओं वाला क्षेत्र है, और हमें खुशी है कि हम शहर में अपने दूसरे सिनेमाहॉल के साथ अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रहे हैं। ग्रैविटी मॉल में स्थित हमारी नई प्रॉपर्टी से हम शहर के इस तेजी से विकसित हो रहे और जीवंत क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच बना सकेंगे। सिनेपोलिस में हम ग्लोबल स्टैंडर्ड्स और लोकल समझ को जोड़कर मूवी देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और हमारा यह नया मल्टीप्लेक्स इसी सोच का जीता-जागता उदाहरण है।”
इस पर अपने विचार रखते हुए, ग्रैविटी मॉल के पार्टनर, अरुण कुमार ओझा ने कहा, “हमें गर्व है कि हमने सिनेपोलिस के साथ मिलकर कंकड़बाग में एक शानदार सिनेमाहॉल शुरू किया है। ग्रैविटी मॉल हमेशा से पटना के लिए लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट हब बनने का लक्ष्य रखता रहा है, और सिनेपोलिस के जुड़ने से हमारी पेशकश और भी बेहतर हुई है। सिनेमाहॉल के शानदार इंटीरियर्स, आरामदायक डिज़ाइन और पूरी दुनिया में पहचान के हमारे दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाते हैं, जिससे हम अपने ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव दे पा रहे हैं।”
ग्रैविटी मॉल का नया मल्टीप्लेक्स बिहार के शहरी दर्शकों की मनोरंजन की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो दर्शकों को प्रीमियम लेकिन किफायती अनुभव प्रदान करता है। यह लॉन्च सिनेपोलिस की उस योजना को भी उजागर करता है, जिसमें कंपनी टियर 2 और टियर 3 के घनी आबादी वाले शहरों में बेहतरीन टेक्नोलॉजी और उन्नत फॉर्मेट्स के साथ अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है।
ब्रांड के खास ऑफर्स, जैसे- ‘ब्लॉकबस्टर ट्यूज़डेज़’ (सिर्फ 150 रुपए में मूवी), ‘सिनेपोलिस25’ (ऐप और वेबसाइट से बुकिंग पर 25% छूट), क्लब सिनेपोलिस लॉयल्टी प्रोग्राम और खाने-पीने के स्वादिष्ट विकल्प भी यहाँ मिलेंगे, जो इसे फैमिलीज़, यंगस्टर्स और सिनेमा लवर्स के लिए एकदम परफेक्ट एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन बना देंगे।
देश के कई शहरों में अपनी स्क्रीन मौजूदगी के साथ, सिनेपोलिस भारत के सिनेमा जगत में लगातार नवाचार की दिशा में काम कर रहा है। पटना में इस नए मल्टीप्लेक्स की शुरुआत उसी सफर की एक और मजबूत कड़ी है, जहाँ ब्रांड नए शहरों में पकड़ बनाते हुए शानदार और ग्राहकों के अनुकूल अनुभव प्रदान करने के अपने वादे को निभा रहा है और इसी भरोसे ने सिनेपोलिस को देश के सबसे पसंदीदा सिनेमा ब्रांड्स में शामिल किया है।

