इटावा

इटावा में 29 मई को वृहद रोजगार मेला, 17 कंपनियों में 1915 पदों पर भर्ती

इटावा में 29 मई को वृहद रोजगार मेला, 17 कंपनियों में 1915 पदों पर भर्ती

इटावा विशाल समाचार संवाददाता

 

जिला इटावा सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी दी है कि अभयवीर स्मृति महाविद्यालय, उदी, इटावा एवं जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल करिअर सेंटर) के संयुक्त तत्वावधान में 29 मई 2025 को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में कुल 17 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं, जिनमें 1915 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

रोजगार मेले में अनपढ़, कक्षा-8 पास, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई सहित विभिन्न योग्यताओं के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को इटावा, औरैया, मैनपुरी, उन्नाव, कानपुर, नोएडा, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात आदि स्थानों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

 

 

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट (rojgaarsangam.up.gov.in) या नेशनल करिअर सर्विस की वेबसाइट (ncs.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थी 29 मई 2025 को प्रातः 10 बजे अभयवीर स्मृति महाविद्यालय, उदी, इटावा के परिसर में अपने बायोडाटा की कम से कम 05 प्रतियों सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि मेले में भाग लेने हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय या अन्य भत्ता देय नहीं होगा। इच्छुक अभ्यर्थी समय से पंजीकरण कराकर रोजगार के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button