इटावा में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग, आवेदन की तिथि 16 जून तक बढ़ी
इटावा: विशाल समाचार: समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सत्र 2025-26 के लिए यूपीएससी, यूपीपीसीएस, जेईई, नीट और पुलिस भर्ती जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अब 16 जून 2025 तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन फॉर्म प्राप्त और जमा कर सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 7 मई थी, जिसे जिला प्रशासन ने बढ़ा दिया है।
आवेदन कहां से करें
जिला समाज कल्याण कार्यालय, इटावा राजकीय इंटर कॉलेज (GIC), इटावा,चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज, हैवरा, इटावा,
संबंधित विकास खंड के खंड विकास अधिकारी कार्यालय, इटावा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्युदय योजना पोर्टल abhyuday.one पर भी आवेदन किया जा सकता है।
न्यूनतम योग्यता
सिविल सेवा/यूपीपीसीएस: स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या स्नातक उत्तीर्ण
नीट: इंटरमीडिएट (बायोलॉजी) में अध्ययनरत या उत्तीर्ण
जेईई: इंटरमीडिएट (मैथ) में अध्ययनरत या उत्तीर्ण
पुलिस भर्ती: भर्ती बोर्ड के विज्ञापन के अनुसार
योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए जनपद इटावा कोर्स कोऑर्डिनेटर के मोबाइल नंबर 7017544033 या 9557509437 पर संपर्क किया जा सकता है।
समाज कल्याण विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत चयनित छात्रों को अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन और मॉक टेस्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।



