इटावा

पंचायत पुनर्गठन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

पंचायत पुनर्गठन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

विशाल समाचार संवाददाता इटावा 

इटावा : आगामी वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनावों के मद्देनजर नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद के सृजन एवं सीमा विस्तार के कारण प्रभावित ग्राम पंचायतों और राजस्व ग्रामों के आंशिक पुनर्गठन के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले का कोई भी राजस्व गांव ऐसा नहीं होना चाहिए, जो किसी ग्राम पंचायत में सम्मिलित होने से वंचित रह जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ग्रामों को किसी न किसी ग्राम पंचायत से आच्छादित किया जाए, ताकि प्रशासनिक सुगमता बनी रहे और विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक गांव तक पहुंचे।

 

इस दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले की दो ग्राम पंचायतें—इन्धौआ और फूफई—पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि आगामी छेत्र पंचायत चुनावों में नए वार्डों का गठन भी किया जाएगा, जिससे प्रतिनिधित्व और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, नगर पंचायत के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पुनर्गठन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button