सीतामढ़ी

राजस्व से संबंधित कार्यों की हुई समीक्षात्मक बैठक।

 

राजस्व से संबंधित कार्यों की हुई समीक्षात्मक बैठक।

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि दाखिल खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित लंबित मामलों की अधिक संख्या रूनी सैदपुर अंचल में है। इस पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सीओ एवं आर०ओ रुन्नीसैदपुर का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी कार्यों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि राजस्व से संबंधित मामले सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं ।अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ,कोताही या लचर प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरती जाएगी। बैठक में ऑनलाइन म्यूटेशन का डिस्पोजल , परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा—2,भू समाधान, कोर्ट केस, एलपीसी,ई— मापी, विभिन्न योजनाओं से संबंधित भूमि की आवश्यकता, पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता एवं सीमांकन इत्यादि बिंदुओं की समीक्षा की गई। उक्त बिंदुओं पर विभिन्न अंचलों द्वारा निष्पादित कार्यों की समीक्षा की गई।निर्देश दिया गया कि उपरोक्त सभी बिंदुओं में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व से संबंधित मामलों के निष्पादन में किसी भी तरह की लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि अगले एक सप्ताह में सभी लंबित मामलों का निष्पादन तीव्र गति से नियमानुसार करना सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, संदीप कुमार राजस्व प्रभारी पदाधिकारी अमित कुमार के साथ सभी अंचलों के अंचल अधिकारी एवं आर० ओ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button