
कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विशाल समाचार संवाददाता
इटावा – जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिसमें उन्होंने जल जीवन मिशन, वन विभाग, कुसुम सी-2 योजना, युवा कल्याण विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, जिला पंचायत, मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय आदि की समीक्षा की।
उन्होंने जल जीवन मिशन और वन विभाग की भूमि को लेकर एवं उनके कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कुसुम सी-2 योजना के अंतर्गत बताया कि पछायगांव में सब-स्टेशन के नजदीक भूमि का चिन्हांकन हो गया है जिसपर उन्होंने कहा कि जगह पर जाकर भूमि का निरीक्षण किया जाए एवं खतौनी चेक कराई जाए। उन्होंने बताया कि ताखा भरथना एवं लखना में भूमि चिन्हांकन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि चिन्हांकन वाली भूमि पर कंपनी को बुलाकर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत कहा कि ग्रामीण स्टेडियम बनाने हेतु प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने बताया कि स्टेडियम बनाने के लिए कम से कम 3 एकड़ की जमीन होनी चाहिए। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी से कहा कि ग्रामीण विधान सभा में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराए जाने हेतु प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जहां दूर-दूर तक गेस्ट हाउस न हो एवं ज्यादा आबादी हो वहां उत्सव भवन का निर्माण कराया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय को लेकर कहा कि जनपद स्तर पर एक कंपोजिट विद्यालय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए शहरी क्षेत्र के आस-पास की जमीन होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण में सामुदायिक बारात घर बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि बड़ी ग्रामीण आबादी में बारात घर बनाया जाए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


