
सीएमए श्रीकांत इप्पलपल्ली बने ‘आईसीएमएआई’ पुणे के अध्यक्ष
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, पुणे चैप्टर के 2025-26 कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों की घोषणा
पुणे डी एस तोमर: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) के पुणे चैप्टर के 2025-26 कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सीएमए श्रीकांत इप्पलपल्ली को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि सीएमए राहुल चिंचोलकर उपाध्यक्ष बने हैं। सीएमए हिमांशु दवे को सचिव और सीएमए तनुजा मंत्रवादी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष सीएमए निलेश केकाण से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यकारिणी में सीएमए निलेश केकाण, सीएमए नागेश भागणे, सीएमए अमेय टिकले, सीएमए अनुजा दाभाडे और सीएमए निखिल अग्रवाल सदस्य के रूप में शामिल हैं। ये नियुक्तियां कर्वेनगर स्थित सीएमए भवन में हाल ही में आयोजित बैठक में घोषित की गईं। सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीकांत इप्पलपल्ली ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत हैं और पिछले 6 वर्षों से ‘आईसीएमएआई’ पुणे से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रवेश बढ़ाने, सदस्यों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उनके ज्ञान में वृद्धि करने के लिए वे विशेष प्रयास करेंगे। साथ ही, पुणे चैप्टर की प्रतिष्ठा को और ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। वरिष्ठ सदस्य सीएमए डॉ. डी.वी. जोशी, सीएमए डॉ. संजय भार्गव, सीएमए अमित आपटे, सीएमए नीरज जोशी, सीएमए चैतन्य मोहरीर, सीएमए डॉ. एन.के. निमकर का मार्गदर्शन और सभी सदस्यों का आभार भी उन्होंने व्यक्त किया।
गौरतलब है कि देश की अग्रणी संस्था ‘इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ के पुणे चैप्टर की स्थापना को 60 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 1965 में स्थापित इस विभाग ने अब तक 40,000 से अधिक छात्रों को मार्गदर्शन दिया है और 2,200 से अधिक छात्रों को प्रमाणित कॉस्ट अकाउंटेंट्स के रूप में तैयार किया है.


