पूणे

पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने मिरांडा हाउस की छात्राओं के लिए छात्रवृत्तियों के साथ मनाया भावी महिला लीडर्स की अकादमिक उत्कृष्टता का जश्न

पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने मिरांडा हाउस की छात्राओं के लिए छात्रवृत्तियों के साथ मनाया भावी महिला लीडर्स की अकादमिक उत्कृष्टता का जश्न

 

आर्थिक रूप से वंचित समुदायों की 186 छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसरों के लिए दी छात्रवृत्तियां

पुणे डीएस तोमर: भारत की अग्रणी हाउंसग फाइनैंस कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने अपनी सीएसआर शाखा पहल फाउन्डेशन के माध्यम से मिरांडा हाउस की 186 छात्राओं को छात्रवृत्तियां दीं, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा का सपना साकार करने में मदद मिलेगी। एक समान शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के साथ कंपनी ने आर्थिक रूप से वंचित समुदायों के छात्राओं की अकादमिक उत्कृष्टता को पहचाना है और उन्हें विभिन्न विषयों जैसे साइंस एवं ह्युमेनिटीज़ में अपनी अंडरग्रेजुएट शिक्षा पूरी करने में मदद की है। यह पहल पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस के मिशन के अनुसार युवतियों को सशक्त बनाने और वंचित समुदायों को लर्निंग के एक समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

समाजिक-आर्थिक रूप से वंचित छात्राओं की योग्यता का सख्त मूल्यांकन करने के बाद दी गई ये छात्रवृत्तियां तीन साल के लिए सालाना ट्यूशन शुल्क को कवर करेंगी, जिससे छात्राओं को आर्थिक बोझ के बिना अपनी अंडरग्रेजुएट डिग्री पूरी करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर छात्राओं के लिए एक ओरिएंटेशन सैशन भी आयोजित किया गया, जहां स्कॉलरशिप की संरचना एवं प्रोग्राम के बदलावकारी प्रभाव पर जानकारी दी गई।

 

 

 

श्री गिरीश कॉसगी, सीईओ एवं एमडी, पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने कहा, ‘‘पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस में हमारा मानना है कि शिक्षा छात्राओं को बेहतर अवसर प्रदान कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी सोच के साथ हम यह छात्रवृत्ति दे रहे हैं। हमें खुशी है कि हमें इन 186 युवतियों की उच्च शिक्षा में योगदान देने का मौका मिला है, जो अपने भविष्य को आकार दे रही हैं। हमारे लिए यह सिर्फ शिक्षा को फाइनैंस करने तक ही सीमित नहीं है-बल्कि हमारा मानना है कि हर वर्ग के छात्रों को विकसित होने, नेतृत्व करने और आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिएं, फिर चाहे वे समाज के किसी भी वर्ग से ताल्लुक रखते हों। रिस्पेक्ट इंडिया एवं मिरांडा हाउस के साथ साझेदारी के माध्यम से हम इन भावी लीडर्स के लिए उज्जवल एवं अधिक समावेशी भविष्य के निर्माण की दिशा में प्रयासरत हैं।’’

 

 

 

डॉ मनीष कुमार चौधरी, महासचिव, रिस्पेक्ट इंडिया ने कहा, ‘‘ये छात्रवृत्तियां आर्थिक बोझ कम करने से कहीं अधिक मायने रखती हैं, इनसे युवतियों का मनोबल बढ़ेगा, वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने के लिए पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगी तथा अपने सपने साकार कर राष्ट्र्र निर्माण में योगदान देने के लिए सक्षम बनेंगी। हम पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस के प्रति आभारी हैं जिन्होंने इन पर भरोसा किया और इस महत्वपवूर्ण कार्य को संभव कर दिया है।’’

 

प्रोफेसर (डॉ) बिजयलक्ष्मी नंदा, प्रिंसिपल, मिरांडा हाउस ने कहा, ‘‘मिरांडा हाउस की छात्राओं की शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान कर पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस उन युवतियों को अपने सपने साकार करने में मदद कर सशक्त बना रहा है जो भावी लीडर्स बनने चाहती हैं। ये छात्रवृत्तियां उन्हें अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए प्रेरित करेंगी और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सक्षम बनाएंगे। इसके लिए हम उनके आभारी हैं।’’

 

प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस के प्रतिनिधी, मिरांडा हाउस के फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्य तथा इम्प्लीमेंटिंग पार्टनर रिस्पेक्ट इंडिया मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया तथा शिक्षा के माध्यम से समावेशी विकास के लिए पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इन युवतियों की शिक्षा के सपने को साकार कर कंपनी बुनियादी स्तर पर बदलाव लाना चाहती है। प्रतिभा एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर अधिक समावेशी एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button