कृषि उत्पादन आयुक्त 18 जून को करेंगे कृषि विकास की समीक्षा
रीवा आलोक तिवारी. कृषि उत्पादन आयुक्त कलेक्ट्रेट सभागार रीवा में 18 जून को आयोजित बैठक में कृषि विकास की समीक्षा करेंगे। बैठक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। बैठक में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सहकारिता विभाग एवं उनसे जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, डेयरी विकास विभाग, मछली पालन विभाग तथा अन्य संबद्ध संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में रबी फसल 2024-25 की उपलब्धियों तथा खरीफ फसल 2025 की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। कमिश्नर बीएस जामोद ने सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
