संभाग स्तरीय नजूल भूमि निवर्तन समिति की बैठक 9 जून को
रीवा विशाल समाचार: .कमिश्नर बी एस जामोद की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय नजूल भूमि निवर्तन समिति की बैठक आहूत की गई है। कमिश्नर कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से आयोजित बैठक में रीवा एवं सिंगरौली जिले के प्रस्तुत भूमि निवर्तन संबंधी प्रकरणों पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में कलेक्टर रीवा एवं सिंगरौली, अपर आयुक्त, संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश तथा जिला पंजीयन रीवा उपस्थित रहेंगे
।



