शासकीय आईटीआई में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ
रीवा विशाल समाचार:.शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रीवा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से एक जून से प्रारंभ हो चुका है। प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग हेतु आवेदन संभागीय आईटीआई रीवा में उपस्थित होकर हेल्प डेस्क के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक www.dsd.mp.gov.in में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।


