
रिलिजस लिबर्टी एंड बिजनेस फाउंडेशन की ओर से
डॉ. राहुल कराड ‘ग्लोबल बिजनेस एंड इंटरफेथ पीस गोल्ड’ से वाशिंगटन डी.सी. में सम्मानित
पुणे : एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कार्यकारी निदेशक डॉ. राहुल विश्वनाथ कराड को इस साल अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. में आईआरएफ बिल्डर्स फोरम और रोजर विलियम्स आईआरएफ पुरस्कारों में प्रतिष्ठित २०२५ का ‘ग्लोबल बिजनेस एंड इंटरफेथ पीस गोल्ड ’ से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार अंतर धार्मिक समुदायों, धार्मिक स्वतंत्रता और शांति के लिए दिया गया.
डॉ. राहुल कराड को हाल ही में अमेरिका के रिलिजस लिबर्टी एंड बिजनेस फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियों द्वारा सम्मानित किया गया. इस मौके पर रिलिजस लिबर्टी एंड बिजनेस फाउंडेशन के अध्यक्ष ब्रायन जे. ग्रिम मौजूद थे.
सम्मान समारोह में डॉ. राहुल विश्वनाथ कराड ने कहा, सकारात्मक शांति के सिद्धांतों पर निर्मित समाज लोगों को सहारा प्रदान करता है और उन्हें भविष्य के संकटों से लडने की ताकत देता है. ऐसे समय में एक उज्जवल भविष्य की तलाश में, सभी को शांति, ज्ञान के आदान प्रदान और मानव कल्याण के लिए मिलकर काम करना चाहिए. इस पुरस्कार को स्वीकार करना एक बड़ी जिम्मेदारी है.
छात्रों को वैश्विक नागरिक बनाने के लिए डब्ल्यूपीयू में पीस स्टडीज को शामिल किया गया है. यह छात्रों को अत्याधुनिक शैक्षिक अनुभव, संचार, रचनात्मक, शांतिपूर्ण समाधान प्रदान करता है और ज्ञान तथा कौशल से लैस है. साथ ही शांति के लिए अपना जीवन समर्पित करनेवाले विश्वधर्मी प्रो.डॉ विश्वनाथ दा कराड ने दुनिया का सबसे बड़ा वैश्विक शांति गुंबद बनाकर इससे विश्व शांति का संदेश दिया जा रहा है.
इस अवसर पर देश विदेश के अन्य जाने माने प्रतिष्ठित नागरिकों को सम्मानित किया गया है.



