प्रभारी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के मध्य कार्य विभाजन
रीवा आलोक कुमार तिवारी:. कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने कार्यालयीन कार्य एवं प्रशासनिक व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पदस्थ प्रभारी तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के मध्य कार्य विभाजन किया है। बी.के. पटेल प्रभारी तहसीलदार को मऊगंज के साथ नईगढ़ी तहसील का आहरण संवितरण अधिकारी बनाया गया है। उमाकांत शर्मा प्रभारी सहायक भूअधीक्षक को प्रभारी नायब तहसीलदार देवतालाब के साथ तहसील मऊगंज के वृत्त सीतापुर एवं रतनगवां का, श्यामलाल मोगरे नायब तहसीलदार को हनुमना के वृत्त पहाड़ी का, नीरज कुमार दुबे नायब तहसीलदार नईगढ़ी को वृत्त खर्रा एवं रायपुर का तथा वैशाखूलाल प्रजापति प्रभारी नायब तहसीलदार को तहसील हनुमना के वृत्त खटखरी का दायित्व सौंपा गया है।



