कलेक्टर आज करेंगी टीएल पत्रों की समीक्षा
रीवा आलोक कुमार तिवारी. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल 9 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक में टीएल पत्रों की समीक्षा करेंगी। बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण, जल गंगा संवर्धन अभियान, पेयजल व्यवस्था तथा बाढ़ नियंत्रण की समीक्षा की जायेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।
