रीवा

विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता. विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत गत दिवस ग्राम माला ममं आयोजित कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों व कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही राष्ट्रीय कृषि खेती मिशन एवं कृषि अभियांत्रिकी से संबंधित जानकारी दी गई।

 

जनप्रतिनिधियों व किसानों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन की योजनाओं से किसानों को अवगत कराते हुए आय में वृद्धि के संबंध में विस्तार से जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए.के. पटेल, मुनीश पाण्डेय, सरल जी, दीपक श्रीवास्तव, श्रीमती ललिता साकेत, आदर्श पाण्डेय, अभिषेक शर्मा, राहुल पाटीदार ने किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी दी। इस दौरान कृषक शेष प्रताप सिंह द्वारा बोई गई ग्रीष्म कालीन मूंग का निरीक्षण कृषि वैज्ञानिकों ने किया। कार्यक्रम के उपरांत एक पेंड माँ के नाम अभियान अन्तर्गत आम, बडहर के पौधे रोपे गये। कार्यक्रम के लगभग 104 किसानों की उपस्थिति रही।

इस प्रकार विकासखंड रीवा के जिला रीवा में, ग्राम पंचायत मधेपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि वैज्ञानिक डॉ. किंजलक सिंह, डॉ. स्मिता सिंह, अरुण शुक्ला, डॉ. वंदना द्विवेदी विकासखंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा, साक्षी द्विवेदी, डॉ. अंजली गौतम, सरपंच एवं रोजगार सहायक शामिल हुए ।

कार्यक्रम में कृषकों को नवीनतम किस्म, कृषि यंत्र, मृदा जांच, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ,कस्टम हायरिंग,नरवाही प्रबंध एवं सुपर सीडर के बारे में जानकारी दी गई, और कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button