एअर इंडिया की सेल्फ-चैक-इन और बैगेज-ड्रॉप सर्विस अब यूरोप, यूके एवं कनाडा के गंतव्यों में भी होगी उपलब्ध
ये सेल्फ-सर्विस सुविधाएं अब एअर इंडिया द्वारा संचालित दुनिया भर के 19 गंतव्यों में उपलब्ध हैं
इस पहल के चलते भारत से यूके, यूरोप, यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरने वाले यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं; जल्द ही कई और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों तक होगा इन सेवाओं का विस्तार
पुणे : एअर इंडिया ने भारत से यूरोप, यूके एवं कनाडा में एयरलाईन द्वारा संचालित सभी गंतव्यों तक उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए इंटीग्रेटेड सेल्फ-चैक-इन एवं बैगेज-ड्रॉप सर्विस की शुरूआत की है। एअर इंडिया पहली एयरलाईन थी, जिसने डोमेस्टिक नेटवर्क के हवाई अड्डों के अलावा भारत से यूएस एवं ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए इस सर्विस की शुरूआत की थी।
एअर इंडिया ने अब भारत से कुल 19 हवाई अड्डों- लंदन (हीथ्रो एवं गैटविक), बर्मिंघम, पेरिस, वियना, एम्सटर्डम, कोपेनहेगन, फ्रैंकफर्ट, मिलान, ज़्यूरिख, टोरोंटो, वैंकवर और यूएस के पांच गंतव्यों (न्यूयॉर्क, नेवार्क, शिकागो, वॉशिंगटन एवं सैन फ्रांसिस्को) और ऑस्ट्रेलिया के दो गंतव्यों (सिडनी एवं मेलबर्न) के लिए इस सुविधा का विस्तार किया है। यह पहल आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग कर उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने और हर टचपॉइन्ट पर विश्वस्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराने की एअर इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इंटीग्रेटेड सेल्फ-चैक इन एवं बैगेज ड्रॉप सर्विस से इन हवाई अड्डों पर चैक-इन की प्रक्रिया बेहद सुगम और तेज़ हो जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा। इस सुविधा के साथ एअर इंडिया के यात्री आसान डिजिटल प्रक्रिया के ज़रिए बोर्डिंग पास एवं बैगेज टैग्स प्रिंट कर सकेंगे तथा अपने बैगेज को खुद ड्रॉप कर सकेंगे। इस तरह काउंटर्स पर चैक-इन के लिए कतार में खड़े रहने की ज़रूरत नहीं रहेगी।
इन कियोस्क्स पर यात्री अपनी पसंदीदा सीट चुन कर और इसके लिए भुगतान कर यात्रा को कस्टमाइज़ कर सकेंगे। साथ ही अपने फ्रिक्वेन्ट फ्लायर नंबर एवं संपर्क विवरण को भी अपडेट कर सकेंगे। एअर इंडिया की इस पहल से यात्रियों के लिए काउंटर्स पर कतार में खड़े रहने का समय कम हो जाएगा और वे कम समय में अपने बोर्डिंग गेट तक पहुंच सकेंगे।
पिछले एक साल के दौरान, एअर इंडिया यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई पहलें लेकर आई है जैसे प्रीमियम लॉबी, जो फर्स्ट, बिज़नेस एवं प्रीमियम इकोनोमी यात्रियों को एक्सक्लुज़िव चैक-इन की सुविधा देता है; दिल्ली हवाई अड्डे पर निर्धारित फैमिली असिस्टेन्स काउंटर, जो परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मददगार होते हैं; दिल्ली एवं हैदराबाद में सिटी-साईड चैक-इन काउंटर, जिससे यात्रियों को हवाई अड्डे के काउंटर पर कतार में खड़े रहने की ज़रूरत नहीं होती तथा सेल्फ चैक-इन एवं बैगेज-ड्रॉप सर्विस। इन सभी पहलों के चलते एअर इंडिया के उपभोक्ता विश्वस्तरीय मानकों के समकक्ष अनुभव पा रहे हैं, जो हमारे एनपीएस (उपभोक्ता संतुष्टि) स्कोर में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।



