मध्य प्रदेश

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना साबित हुई वरदान अन्य प्रदेश व जिले के लोगों को कार्य स्थल में मिल रहा है खाद्यान्न

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना साबित हुई वरदान
अन्य प्रदेश व जिले के लोगों को कार्य स्थल में मिल रहा है खाद्यान्न

रीवा (MP) :वन नेशन वन राशन कार्ड योजना खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में हितग्राहियों के लिये वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ अन्य प्रदेश व जिलों के हितग्राही ले रहे है और उन्हें उसी स्थान पर खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित हो जाती है जहां वह वर्तमान में कार्य कर रहे हैं।
रीवा शहर की शासकीय उचित मूल्य दूकान जान्हवी महिला बहुउद्देश्यीय उचित मूल्य दूकान वार्ड नं. 16 उर्रहट से मिर्जापुर निवासी गुलाब सिंह के चार सदस्यों को उचित मूल्य दूकान से खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। इसी प्रकार विवेकानंद नगर स्थित वार्ड-25 व की उचित मूल्य दूकान से वन नेशन वन वार्ड के तहत सतना जिले की सावित्री कोरी, सीधी जिले के दुअसिया कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, रेणुका मिश्रा व कोतमा कस्वे के रमेश जायसवाल को खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button