दीवानी न्यायालय परिसर इटावा में दुकानों के लिए सीलबंद टेंडर आमंत्रित
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता— अध्यक्ष नीलामी समिति एवं अपर जिला जज, कोर्ट संख्या-12, श्री अशोक कुमार दुबे-ll ने जानकारी दी है कि माननीय उच्च न्यायालय के पत्र संख्या 5011/Admin. (B-1) Section दिनांक 17.05.2025 एवं श्रीमान जिला जज, इटावा के आदेश दिनांक 21.05.2025 के अनुपालन में, वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु न्यायालय परिसर में दुकानों के आवंटन के लिए सीलबंद टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं।
यह टेंडर प्रक्रिया उन दुकानों के लिए है जो नीलामी के उपरांत शेष रह गई हैं। इनमें दस न्यायालय कक्ष परिसर स्थित निम्नलिखित दुकानें शामिल हैं:
1. पान का खोखा,2. फल/जूस का अस्थायी खोखा,3. लाई-चना स्टॉल,4. फोटोस्टेट की दुकान,5. साइकिल/दो पहिया वाहन स्टैण्ड,6. हलवाई की दुकान,तथा नई दीवानी परिसर में:नवीन फोटोस्टेट की दुकान उक्त सभी दुकानों का ठेका 31 मार्च 2026 तक के लिए मान्य होगा। इच्छुक व्यक्ति 20 जून 2025 तक अपने सीलबंद टेंडर, कार्यालय नजारत, जजी, इटावा में प्रस्तुत कर सकते हैं।
टेण्डर में अधिकतम धनराशि देने वाले व्यक्ति को सम्पूर्ण धनराशि का 50 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा। टेंडर को स्वीकार या अस्वीकार करने का सम्पूर्ण अधिकार माननीय जिला जज, इटावा के पास सुरक्षित रहेगा।
टेंडर की शर्तों से संबंधित अधिक जानकारी केन्द्रीय नाजिर, नजारत जजी, इटावा से प्राप्त की जा सकती है।



