दिल्ली

योगी को प्रधानमंत्री की कमान मिले, देश की पुकार तेज़

योगी को प्रधानमंत्री की कमान मिले, देश की पुकार तेज़

 

नई दिल्ली | विशाल समाचार नेटवर्क

 

भारतीय राजनीति इन दिनों निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। जहां भाजपा 2029 के नेतृत्व की तैयारी में जुटी है, वहीं पार्टी के भीतर चल रही हलचलों ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है – क्या योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर करने की रणनीति बन रही है?

 

भाजपा नेतृत्व द्वारा योगी आदित्यनाथ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चर्चा जिस तरह तेज़ हुई है, उससे यह आशंका बलवती हो रही है कि उन्हें केंद्र में लाकर किनारे करने की योजना तैयार हो रही है। यह एक राजनीतिक चाल भी हो सकती है, जिससे पार्टी के सबसे लोकप्रिय और निर्णायक नेता को नियंत्रित रखा जा सके।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते सात वर्षों में शासन की जिस शैली को प्रस्तुत किया है, वह आज के भारत को दिशा देने में सक्षम है। प्रशासनिक सख्ती, अपराध पर सीधी कार्रवाई, धार्मिक और सांस्कृतिक संतुलन, योजनाओं का ज़मीन पर क्रियान्वयन — यह सब दिखाता है कि वे केवल प्रदेश नहीं, पूरे देश का नेतृत्व कर सकते हैं।

 

लेकिन भाजपा के ही कुछ सूत्रों का मानना है कि गृह मंत्री अमित शाह खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाना चाहते हैं। ऐसे में योगी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर प्रधानमंत्री की दौड़ से अलग करने की कोशिशें तेज़ की जा रही हैं।

 

यह बात जनता भी अब समझने लगी है। देशभर से उठ रही आवाज यही कहती है कि योगी आदित्यनाथ को केवल संगठन की जिम्मेदारी नहीं, राष्ट्र की कमान सौंपी जानी चाहिए। वे न तो किसी गठबंधन की मजबूरी हैं, न ही किसी गुट की पैदाइश। वे जनविश्वास के प्रतीक हैं।

 

भारत को अब मैनेजर नहीं, तपस्वी नेता चाहिए। वह चेहरा योगी आदित्यनाथ हो सकते हैं। उनका प्रशासनिक अनुभव, स्पष्ट विचारधारा और जनसेवा की शैली उन्हें इस पद के लिए स्वाभाविक दावेदार बनाती है।

 

2029 की ओर बढ़ते भारत को ऐसे ही नेतृत्व की जरूरत है, जो सिर्फ जीत दिलाए नहीं, दिशा दे सके। और उस दिशा में आज देश की पुकार यही है – योगी को प्रधानमंत्री बनाया जाए।

 

यह विशेष रिपोर्ट विशाल समाचार की राष्ट्रीय टीम द्वारा तैयार की गई है। संवाददाता: कुणाल किशोर, नीति राजगुरु, राघव मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button