अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी तत्काल दें – कलेक्टर
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि सभी कार्यालय प्रमुख उनके अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करें। शासकीय कार्यालय के साथ-साथ नगरीय निकाय और पंचायतराज संस्थाओं में 31 मार्च 2026 की स्थिति में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी दें। निर्धारित प्रारूप में इनके सातवें वेतनमान के लेवल के अनुसार क्रमवार जानकारी दें। वांछित जानकारी सात दिन की समय सीमा में निर्धारित प्रारूप में एक्सेल शीट में उपलब्ध कराएं। इस संबंध में अन्य जानकारियाँ तथा प्रपत्र संभागीय योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

