रीवा

विधायक ने मऊगंज में जल गंगा संवर्धन अभियान का किया समापन

विधायक ने मऊगंज में जल गंगा संवर्धन अभियान का किया समापन

 

मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता: धक्का. मऊगंज जिले में जनपद पंचायत मऊगंज के ग्राम पंचायत मुदरिया चौवान में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश भर में जल संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जल संरक्षण के सार्थक प्रयास किए गए। मऊगंज जिले में भी खेत तालाब निर्माण, अमृत सरोवर निर्माण तथा हैण्डपंप एवं कुंओं में रिचार्ज पिट बनाकर वर्षाजल को सहेजने का प्रयास किया गया है। जल संरक्षण के साथ-साथ हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर वृक्षारोपण में भी योगदान दे। जल संरक्षण और वृक्षारोपण से ही पर्यावरण की सुरक्षा होगी। जनपद पंचायत मऊगंज में समापन कार्यक्रम में खण्डवा में आयोजित राज्य स्तरीय समापन समारोह में मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन एवं अन्य कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम को उपस्थित गणमान्य के द्वारा देखा गया। कार्यक्रम में जनपद से मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके मिश्रा, सहायक परियोजना अधिकारी, उपयंत्री शिवेन्द्र मोहन तिवारी, सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं जन अभियान से अजय चतुर्वेदी एवं उनकी समस्त टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button