इटावा

दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एवं समग्र पुनर्वासन हेतु विभिन्न विकास खंडों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे

दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एवं समग्र पुनर्वासन हेतु विभिन्न विकास खंडों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे

इटावा विशाल समाचार संवाददाता

जिला दिव्यांगजन अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति (HCJJC) के निर्देशों के अनुपालन में दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एवं उनके समग्र पुनर्वासन के उद्देश्य से जनपद इटावा के विभिन्न विकास खंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 

यह शिविर प्रमुख सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० शासन, लखनऊ के पत्र संख्या-1/962271/65-1010(099)/1/2025 दिनांक 15.05.2025 एवं निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, लखनऊ के पत्र संख्या सी-469 दिनांक 16.05.2025 के निर्देशों के क्रम में आयोजित किए जा रहे हैं।

 

निर्धारित शिविर कार्यक्रम इस प्रकार है:

 

क्रम विकास खंड का नाम शिविर स्थल तिथि समय

 

01 बढ़पुरा विकास खंड परिसर, बढ़पुरा 02.07.2025 प्रातः 11:00 से अपराह्न 04:00 तक

02 बसरेहर विकास खंड परिसर, बसरेहर 04.07.2025 प्रातः 11:00 से अपराह्न 04:00 तक

03 महेवा विकास खंड परिसर, महेवा 09.07.2025 प्रातः 11:00 से अपराह्न 04:00 तक

04 जसवंतनगर विकास खंड परिसर, जसवंतनगर 11.07.2025 प्रातः 11:00 से अपराह्न 04:00 तक

05 चकरनगर विकास खंड परिसर, चकरनगर 17.07.2025 प्रातः 11:00 से अपराह्न 04:00 तक

06 भरथना विकास खंड परिसर, भरथना 23.07.2025 प्रातः 11:00 से अपराह्न 04:00 तक

07 ताखा विकास खंड परिसर, ताखा 26.07.2025 प्रातः 11:00 से अपराह्न 04:00 तक

08 सैफई विकास खंड परिसर, सैफई 30.07.2025 प्रातः 11:00 से अपराह्न 04:00 तक

श्री त्रिपाठी ने संबंधित विकास खंडों के अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर इन शिविरों में प्रतिभाग कराने हेतु सहयोग प्रदान करें, ताकि उनकी समुचित सहायता, पुनर्वासन एवं सशक्तीकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button