संचारी रोगों के प्रति जनजागरूकता हेतु मेडिकल केयर यूनिट रैली का आयोजन
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा में आज दिनांक 01 जुलाई 2025 को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा डॉ. वी.के. सिंह द्वारा मेडिकल केयर यूनिट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह रैली मेडिकल केयर यूनिट से प्रारंभ होकर पच चौराहा, रामप्रसाद चौराहा, कोतवाली चौराहा, नगर पालिका परिषद चौराहा होते हुए पुनः मेडिकल केयर यूनिट पर संपन्न हुई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह का स्वागत डॉ. सत्येंद्र सिंह यादव द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. श्रीनिवास यादव, डॉ. बी.एल. संजय, एस.एन. सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अनिल तोमर, डीएमसी अनुज बाजपेयी, डीडीएम मनोज कुमार, प्रमोद कुमार यादव, आशीष राणा, श्यामवीर सिंह, गोपाल गुप्ता, श्रीमती नीतू कश्यप, श्रीमती सुषमा यादव सहित नगर क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
रैली में नगर क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, नगर पालिका परिषद के वाहन एवं कर्मचारी भी सम्मिलित हुए। अभियान के सफल क्रियान्वयन में डॉ. सत्येंद्र सिंह यादव (नोडल डीवीडी एवं डीएमओ इटावा) की विशेष भूमिका रही।
जनपदवासियों से अपील की गई कि वे स्वच्छता, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव, तथा संक्रमण से रोकथाम हेतु व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से जागरूक होकर विशेष अभियान को सफल बनाएं।



