अवरूद्ध ईव्हीएम का निस्तारण 16 जुलाई को
ब्यूरो विशाल समाचार रीवा
रीवा . कपिध्वज सिंह बनाम नागेन्द्र सिंह के प्रकरण में उच्च न्यायालय द्वारा प्रदाय अनुमति के अनुपालन में अवरूद्ध ईव्हीएम का निस्तारण शासकीय इंजीनियरिंग कालेज परिसर स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस में 16 जुलाई को शाम 5 बजे किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निस्तारण के दौरान आवेदक, अनावेदक सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों से उपस्थिति की अपेक्षा की है।
