स्ट्रांग रूम खोला जायेगा
रीवा कपिध्वज सिंह विरूद्ध नागेन्द्र सिंह के प्रकरण में उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के परिपेक्ष्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के विधानसभा क्षेत्र 75 गुढ़ की निर्वाचन याचिका में अवरूद्ध ईव्हीएम के निस्तारण हेतु विधानसभा क्षेत्र 75 गुढ़ का स्ट्रांग रूम खोलने की अनुमति कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई है
।
