16 जुलाई को कृषि भवन में आयोजित होगा किसान दिवस, विभागीय अधिकारी करेंगे किसानों की समस्याओं का समाधान
इटावा, ब्यूरो विशाल समाचार
उप कृषि निदेशक श्री आर. एन. सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देशों एवं जिलाधिकारी इटावा द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2023 को अनुमोदित आदेशों के अनुपालन में जनपद इटावा में माह जुलाई 2025 का किसान दिवस दिनांक 16 जुलाई 2025, दिन बुधवार को आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक कृषि भवन, सभागार में सम्पन्न होगा। किसान दिवस में कृषि एवं उससे जुड़े सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे एवं उपस्थित किसानों की समस्याओं का यथा संभव स्थलीय समाधान करेंगे।
यह आयोजन किसानों की समस्याओं के प्रति शासन की गंभीरता, संवेदनशीलता और त्वरित समाधान के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है। किसान दिवस के माध्यम से कृषि विकास को गति देने और कृषकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से दिलाने में सहायता मिलेगी।


