मुख्यमंत्री आज आएंगे रीवा
ब्यूरो विशाल समाचार
रीवा : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 20 जुलाई को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 3.15 बजे अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली से वायुयान से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे रीवा एयरपोर्ट चोरहटा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रीवा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 6.15 बजे एयरपोर्ट रीवा से वायुयान से प्रस्थान कर रात 7.10 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
