रीवा

सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक की शिकायतों का तत्काल निराकरण करें – डॉ सोनवड़े

सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक की शिकायतों का तत्काल निराकरण करें – डॉ सोनवड़े

टूरिज्म कॉन्क्लेव की तैयारियाँ समय पर कर लें – डॉ सोनवड़े

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी: कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े ने टीएल पत्रों के निराकरण की समीक्षा की। डॉ सोनवड़े ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, पीएचई विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी तत्परता से आवेदन का निराकरण करें। सीएम हेल्पलाइन में अभी भी कई प्रकरण बिना किसी कार्यवाही के एल-1 से एल-2 अधिकारी के पास जा रहे हैं। प्रकरण के नॉन अटेंडेड रहने पर एल-1 अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही करें। कई विभागों में एल-3 स्तर पर भी बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं। सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में ध्यान न देने वाले अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करके कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में डॉ सोनवड़े ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान में जिन विभागों को वृक्षारोपण के लक्ष्य दिए गए हैं वे नियमित रूप से पौधे रोपित करके 31 जुलाई तक लक्ष्य पूर्ति करें। रोपित पौधों की जानकारी वायुदूत ऐप में दर्ज कराएं। जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा उप संचालक कृषि वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दें। रीवा में 26 और 27 जुलाई को टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इससे जुड़े अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी अधिकारी कॉन्क्लेव की तैयारियाँ समय पर पूरी कर लें। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा सेतु शहर की प्रमुख सड़कों और फ्लाईओवर में तत्काल आवश्यक सुधार, साफ-सफाई तथा रंगरोगन का कार्य कराएं।

 

बैठक में डॉ सोनवड़े ने कहा कि जिला खनिज अधिकारी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रेत तथा अन्य खनिज पदार्थों के अवैध भण्डारण पर तत्काल कार्यवाही करें। ग्राम बड़ी डीह में संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए मेडिकल टीम तैनात है तथा पीएचई विभाग द्वारा पेयजल स्रोतों का शुद्धीकरण किया गया है। गांव तक आवागमन सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क में सुधार का कार्य किया जा रहा है। सड़क सुधार के लिए वन विभाग आवश्यक अनुमति देकर सहयोग करे। बैठक में जलभराव से क्षतिग्रस्त मकानों के सर्वेक्षण तथा राहत राशि के प्रकरण बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में कृषि आदान, खाद के वितरण, संक्रामक रोगों से बचाव तथा प्राकृतिक आपदा से राहत और बचाव के प्रबंधों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्रेयस गोखले तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button