नईगढ़ी में पंचायत उप चुनाव में 90 वर्षीय वृद्धा ने किया मतदान
ब्यूरो विशाल समाचार
मऊगंज. मऊगंज जिले के जनपद पंचायत नईगढ़ी में ग्राम शाहपुर में पंचायत उप चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में गांव की 90 वर्षीय वृद्धा ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति आस्था व्यक्त की है। इस वृद्ध महिला का नाम रामकली है जो परिजनों की सहायता से मतदान केन्द्र पहुंची और अपने मताधिकार का उपयोग किया। उम्र और शारीरिक कमजोरी के बावजूद इस बुजुर्ग महिला का मतदान के प्रति उत्साह देखने लायक था। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने वृद्ध महिला द्वारा किए गए मताधिकार के उपयोग की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला से प्रेरणा लेकर हर व्यक्ति जो मतदान करने के लिए पात्र है उसे अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए। वृद्ध महिला ने अपने मताधिकार का उपयोग कर यह संदेश दिया है कि अगर इच्छा हो तो कोई भी बाधा लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी से नहीं रोक सकती।

