इटावा

आत्मा योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी

आत्मा योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी

नवीन फसलों, एफपीओ गठन और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा

पुणे: जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आत्मा गवर्निंग बोर्ड (शासी निकाय) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप कृषि निदेशक श्री आर.एन. सिंह द्वारा आत्मा योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में कराए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।

 

इसके उपरांत आगामी वर्ष 2025-26 के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर चर्चा हुई। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि, उद्यान, पशुपालन व मत्स्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से तैयार योजना में अंतरराज्यीय व राज्यस्तरीय प्रशिक्षण भ्रमण, फसल प्रदर्शन, फार्म स्कूल, कृषक वैज्ञानिक संवाद, किसान मेले व महिला खाद्य सुरक्षा समूहों के माध्यम से किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने की रूपरेखा तैयार की गई है।

 

प्राकृतिक खेती, मिलेट्स (मोटे अनाज) की खेती और कृषकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में सूरजमुखी, कुमेड़ा और कच्चा पेठा जैसी नई फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही, मौन पालन, सब्जी उत्पादन और स्ट्रॉबेरी जैसे नवाचारों को बढ़ावा देते हुए चार एफ.पी.ओ. (किसान उत्पादक संगठन) गठित किए जाने के लक्ष्य भी निर्धारित किए गए।

 

भूमि संरक्षण अनुभाग की जिला समिति की बैठक के अंतर्गत चयनित क्लस्टरों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में रु. 2.75 करोड़ की आत्मा योजना कार्ययोजना सहित एफपीओ गठन और भूमि संरक्षण संबंधित योजनाओं को भी जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी श्री राकेश प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी श्री ओंकार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button