
मुख्यमंत्री का रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत
रीवा राजू उर्फ अनिल सिंह. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना जिले के कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत हेलीकॉप्टर द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री का उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र एवं देवतालाब विधायक श्री गिरीश गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह भोपाल से वायुयान द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री का कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय भी रीवा पहुंचे। रीवा पहुंचने के उपरांत मुख्यमंत्री सतना में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
