
अण्णाभाऊ साठे जयंती पर दिव्यांग आश्रम में कंबल एवं फल वितरण
पुणे, अण्णाभाऊ साठे जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी एवं पंचशील सोशल फाउंडेशन की ओर से पुणे के ताडीवाला रोड स्थित मदर तेरेसा दिव्यांग आश्रम में कंबल एवं फलों का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन माननीय पूर्व नगरसेवक श्री प्रदीप गायकवाड तथा पंचशील फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री महेंद्र कांबळे एवं पूर्व स्वीकृत सदस्य श्री राजू जोगदंड के मार्गदर्शन में किया गया। मदर तेरेसा दिव्यांग आश्रम का संचालन एक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाता है, जहां कई निराश्रित एवं दिव्यांग महिलाओं का देखभाल एवं संरक्षण किया जाता है।

इस अवसर पर श्री नरेक्ष जाधव, श्री राहुल तांबे, श्री हरीश लडकत, श्रीमती नीता गायकवाड, श्री दत्ता जाधव, श्री जनार्दन जगताप, श्री गौतम सवाने, श्री विनोद उबाळे, श्री नागेश कसबे, संतोष मूल भारती,श्री दशरथ कसबे एवं श्री राज सकट सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित एवं दिव्यांग वर्ग के प्रति संवेदनशीलता प्रकट करना और उनकी दैनिक आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना था।


