औरैयाउत्तर प्रदेशप्रशासन

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 19 तमंचे और 12 अधबने हथियार बरामद

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 19 तमंचे और 12 अधबने हथियार बरामद

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । दिबियापुर थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मलकापुर क्षेत्र में संचालित कथित अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर 19 तमंचे, 12 अधबने तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद करने का दावा किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मलकापुर के खेतों में बने ट्यूबवेल के पास अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां एक व्यक्ति कथित तौर पर वेल्डिंग मशीन और ग्राइंडर की मदद से हथियार तैयार करता मिला। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे करीब शाम 5:35 बजे पकड़ लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद कुमार राजपूत (51), निवासी नंदपुर, थाना दिबियापुर, औरैया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पैसों के लालच में हथियार बनाने और उन्हें दूरदराज के क्षेत्रों में बेचने की बात बताई है।

 

बरामदगी में 14 तमंचे .315 बोर, दो तमंचे .12 बोर, दो अधिया .315 बोर और एक अधिया .12 बोर, 12 अधबने तमंचे, .315 बोर के 16 जिंदा व 16 खोखा कारतूस तथा .12 बोर के चार जिंदा और दो खोखा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली ग्राइंडर, ड्रिल, वेल्डिंग मशीन, स्प्रिंग, ट्रिगर, लोहे की नाल समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए गए।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 400/2026, धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट, थाना दिबियापुर के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आर्म्स एक्ट से संबंधित आपराधिक इतिहास दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button