
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सही पोषण – देश रोशन अभियान के तहत महिलाओं, किशोरियों और बच्चों से किया संवाद
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज : राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केन्द्र खूंटा बेदौलिहान मझिगवां, ग्राम पंचायत नाउनखुर्द एवं लोढ़ी के आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल ने कार्यक्रम में सहभागिता कर महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों से संवाद किया और संतुलित आहार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। विधायक श्री पटेल ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग, नियमित स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। बच्चों से संवाद कर उनके खान-पान एवं स्वास्थ्य की जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी शंखधर त्रिपाठी, विकासखंड समन्वयक सर्वेश सिंह गहरवार, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सीएचओ, आशा कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


