उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बूढ़ा दाना में आयोजित हुआ रिफॉर्म उत्सव एवं ग्राम सभा सम्मेलन

जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बूढ़ा दाना में आयोजित हुआ रिफॉर्म उत्सव एवं ग्राम सभा सम्मेलन

 

2 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत रिफॉर्म उत्सव और विकसित ग्राम पंचायत प्लान पर हुई विस्तृत चर्चा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,/ जनपद औरैया के विकास खण्ड भाग्यनगर स्थित ग्राम पंचायत बूढ़ादाना में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में वीबी-जी राम जी योजना के अन्तर्गत रिफॉर्म उत्सव एवं विशेष ग्राम सभा बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक के दौरान शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत जन- केंद्रित सुधारों, ग्रामीण सशक्तिकरण और विकसित ग्राम पंचायत प्लान पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि वीबी-जी राम जी (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाएगी और यदि काम की मांग करने के 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो लाभार्थी नियमानुसार बेरोजगारी भत्ता पाने के हकदार होंगे। इसी प्रकार मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के भीतर न होने पर विलंब क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। इस योजना में ग्राम पंचायत में टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए 375 प्रकार के अनुमेय कार्यों में से गांव की आवश्यकतानुसार कार्यों का चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होने आगे बताया कि ग्राम सभा में लखपति दीदी पहल (महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन), स्वामित्व योजना (संपत्ति कार्ड वितरण), जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), तथा डिजिटल इंडिया भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण जैसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है और योजनाओं के पारदर्शी संचालन के लिए ग्राम सभा की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया तथा सोशल ऑडिट की व्यवस्था से सभी को अवगत कराया जायेगा।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी ग्राम पंचायत को विकसित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाएं और विकसित पंचायत से विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होने कहा कि इस योजना के तहत आप अपनी ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास करा सकते है अतः उन कार्यों को पहले प्राथमिकता दे जिनकी सर्वाधिक आवश्यकता है।

उक्त अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्या, एडीओ पंचायत सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथा भारी संख्या में ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button