
जिलाधिकारी कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे,। जिलाधिकारी कार्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रनिष्ठा के मूल्यों को स्मरण किया गया।



