शासकीय भवनों में की जाएगी रोशनी
रीवा आलोक कुमार तिवारी: . जिले भर में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह एसएएफ मैदान में सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से आरंभ होगा। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी शासकीय भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को शासकीय भवनों में 14 अगस्त एवं 15 अगस्त की रात्रि में आकर्षक सजावट के साथ रोशनी की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।


