रीवा

हर घर तिरंगा अभियान में बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में निकाली गई तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान में बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में निकाली गई तिरंगा रैली

कमिश्नर ने बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में की गौ पूजा

 

    रीवा आलोक कुमार तिवारी. हर घर तिरंगा अभियान के तहत बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम पीके पाण्डेय, डिप्टी कमिश्नर श्रेयस गोखले, उप संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्रा तथा बड़ी संख्या में संभागीय और जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गौसेवक शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रैली गौ अभ्यारण्य में गौ सदन पर समाप्त हुई।

 

रैली के समापन के बाद कमिश्नर श्री जामोद तथा जिला पंचायत अध्यक्ष ने गौ पूजन करके गायों का सम्मान किया। गाय को गुड़, चना और ताजी घास खिलाई गई। इस अवसर पर कमिश्नर श्री जामोद ने कहा कि बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में हजारों निराश्रित और बीमार गौवंश को आश्रय दिया गया है। गौमाता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। आज हर घर तिरंगा अभियान में हम सबने तिरंगा रैली निकालकर देश के वीरों को नमन करने के साथ गौसेवा भी की है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान तथा हर घर स्वच्छता अभियान में हर नागरिक योगदान दे। अपने घर और उसके आसपास साफ-सफाई का अभियान चलाएं। अपने घरों में सम्मान और उल्लास के साथ 16 अगस्त तक तिरंगा फहराएं। हर घर तिरंगा अभियान की गूंज दूर तक सुनाई देनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button