
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने किया ध्वजारोहण
पुणे सोहन सिंह: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने जिलाधिकारी कार्यालय और शनिवारवाड़ा में ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर निवासी उपजिलाधिकारी ज्योति कदम, उपजिला निर्वाचन अधिकारी मीनल कलसकर, उपजिलाधिकारी नामदेव टिळेकर, संगीता राजापुरकर, पल्लवी घाड़गे, चारुशीला देशमुख, उपविभागीय अधिकारी विठ्ठल जोशी आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान श्री डुडी के हस्ते सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित किए जा रहे अंगदान अभियान के तहत मरणोपरांत अंगदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों का सम्मान किया गया।



