इटावा

एसएसपी इटावा द्वारा कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कर 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दी गई राष्ट्रीय ध्वज को सलामी”

दें सलामी इस तिरंगे को, जिससे हमारी शान है,

सर हमेशा ऊँचा रखना इसका, जब तक आप में जान है।”

विशाल समाचार संवाददाता इटावा 

एसएसपी इटावा द्वारा कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कर 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दी गई राष्ट्रीय ध्वज को सलामी”

 

79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा *कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज को विधिवत सलामी दी गई एवं ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का संदेश दिया।

एसएसपी महोदय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि देश की अखंडता, एकता और स्वतंत्रता की रक्षा करना भी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button