
पुणे इंटरनेशनल स्कूल एवं जूनियर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न
पुणे,: विद्यानगर स्थित पुणे इंटरनेशनल स्कूल एवं जूनियर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पुणे के सहायक श्रम आयुक्त श्री निखिल वालके द्वारा ध्वजारोहण से हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. हुलगेश चलवाड़ी, उपाध्यक्ष एड. रेणुका चलवाड़ी, समाजसेवी श्री स्वप्नील शिर्के, श्री विजय मित्तल, योगगुरु नामदेव इंगले, पी.आर. गायकवाड़ तथा पालक-शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात श्री निखिल वालके एवं डॉ. चलवाड़ी ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों ने भावपूर्ण देशभक्ति गीतों का सुमधुर प्रस्तुतीकरण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रमुख अतिथियों का सम्मान महात्मा फुले पगड़ी, शाल एवं संविधान की प्रति भेंट कर डॉ. हुलगेश चलवाड़ी के हस्तों से किया गया। इसके पश्चात बच्चों को मिठाई वितरित की गई।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा स्वरा बनकर ने किया तथा आभार प्रकट प्राचार्या स्मिता लोढ़े ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।



