
भारत में सॉफ्टवेयर-आधारित व्हिकल इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए अॅप्टिव ने चेन्नई में खोला अपना नया तकनीकी केंद्र
पुणे – अॅप्टिव PLC एक ग्लोबल टेक्नॉलोजी कंपनी जो एक सुरक्षित, हरित और अधिक कनेक्टेड भविष्य को सक्षम करने पर केंद्रित है, ने आज भारत के चेन्नई में एक नए सॉफ्टवेयर, एडवांस्ड सेफ़्टी एवं यूज़र एक्सपीरियंस तकनीकी केंद्र के उद्घाटन की घोषणा की। यह भारत में कंपनी के इंजीनियरिंग विस्तार में एक महत्वपूर्ण पड़ाव को दर्शाता है।
34,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैली यह नई सुविधा केंद्र, 2026 तक 500 इंजीनियरों की मदद करेगी और इसमें उन्नत लैब्स एवं टेस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर मौजूद होंगे, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और सुरक्षा-संबंधी महत्वपूर्ण प्रणालियों में नवाचार को तेजी देंगे।
इस नए तकनीकी केंद्र का आधिकारिक उद्घाटन अॅप्टिव और महिंद्रा के सीनियर अधिकारियों द्वारा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जावेद खान (अॅप्टिव के कार्यकारी उपाध्यक्ष और सॉफ्टवेयर, एडवांस्ड सेफ़्टी एंड यूजर एक्सपीरियंस (AS&UX) अॅप्टिव) और श्री आर. वेलुसामी (ऑटोमोटिव बिज़नेस (डिज़िगनेट) तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड; मैनेजिंग डायरेक्टर, महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड, एवं सदस्य, ग्रुप एग्ज़ीक्यूटिव बोर्ड व महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर जावेद खान ने कहा, ” चेन्नई में अपने नए टेक्निकल सेंटर की शुरुआत के साथ भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए हमें बेहद गर्व हो रहा है। यह केंद्र भारतीय बाजार के लिए AI/ML-संचालित ADAS और एडवांस इंटीरियर सेंसिंग तकनीकों को स्थानीय स्तर पर विकसित करने की हमारी क्षमता को मजबूत करेगा। यह भारत की इंजीनियरिंग प्रतिभा में हमारे भरोसे को दर्शाता है और हमें अपने ग्राहकों के और करीब लाएगा, ताकि हम मिलकर भारत में एक सुरक्षित और स्मार्ट भविष्य का निर्माण कर सकें।”
यह भारत में अॅप्टिव का चौथा तकनीकी केंद्र है, जो स्थानीय OEM की उभरती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी की इंजीनियरिंग उपस्थिति को मजबूत करता है। यह केंद्र अगली पीढ़ी के ADAS परसेप्शन टूल्स, इन-केबिन सेंसिंग तकनीकों और सॉफ़्टवेयर-डिफ़ाइंड इंफोटेनमेंट प्लेटफ़ॉर्म को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
यह अॅप्टिव के क्लाउड-नेटिव आर्किटेक्चर में भी योगदान देगा, साथ ही विंड रिवर की हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और एज तकनीकों में एकीकृत क्षमताओं का लाभ उठाएगा। वैश्विक स्तर की ताकत और स्थानीय प्रासंगिकता के साथ जोड़कर, यह तकनीकी केंद्र इस तेजी से बढ़ते बाजार के लिए प्रभावशाली, ग्राहक-केंद्रित समाधान प्रदान करने के लिए विशिष्ट रूप से तैयार है।
भारत में अॅप्टिव के इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तंत्र को मजबूत करना
अॅप्टिव भारत में अपने एडवांस्ड सेफ़्टी एंड यूजर एक्सपीरियंस (AS&UX) परिचालनों में लगातार निवेश कर रहा है ताकि लोकल ऑटोमेकर्स के लिए एडवांस टेक्नॉलोजी सोल्यूशंस के विकास, स्थानीयकरण और उत्पादन में तेज़ी लाई जा सके।
आज, अॅप्टिव देश भर में 13,000 से ज़्यादा लोगों को रोजगार देता है और आठ मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स, चार तकनीकी केंद्र और एक टूलिंग केंद्र का संचालन करता है। ये सभी ये सभी कंपनी के वैश्विक मिशन में अहम भूमिका निभाते हैं, जो विभिन्न उद्योगों में इंटेलिजेंट, सॉफ्टवेयर-परिभाषित सिस्टम्स को सक्षम बनाना है।
अॅप्टिव के बारे में
अॅप्टिव एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी है जोकि अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए सुरक्षित, हरित और अधिक कनेक्टेड समाधान विकसित करती है। और अधिक जानकारी के लिए aptiv.com पर लॉग
इन करें।
–



