पूणे

सैमसंग ने पेश किए गैलेक्‍सी बड्स3 एफई– आइकॉनिक डिज़ाइन, दमदार साउंड और गैलेक्‍सी एआई इंटीग्रेशन के साथ

सैमसंग ने पेश किए गैलेक्‍सी बड्स3 एफई– आइकॉनिक डिज़ाइन, दमदार साउंड और गैलेक्‍सी एआई इंटीग्रेशन के साथ

 

पुणे : सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज अपने गैलेक्सी बड्स लाइनअप में नया सदस्य गैलेक्सी बड्स3 FE लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी का उद्देश्य है कि और अधिक लोगों तक ऑडियो इनोवेशन पहुंचाया जाए। गैलेक्सी बड्स3 FE को प्रीमियम फीचर्स और किफायती दाम पर तैयार किया गया है। इनमें शामिल हैं – आइकॉनिक ब्लेड डिज़ाइन, अपग्रेडेड ऑडियो परफॉर्मेंस और गैलेक्‍सी एआई क्षमताएँ, जो इन्हें गैलेक्सी इकोसिस्टम से और भी मजबूती से जोड़ती हैं।

गैलेक्सी बड्स3 FE को खासतौर पर ऐसा ऑडियो अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है, जो हर पल को असरदार बना दे। इस नए मॉडल में लाइनअप की मुख्य खूबियों को और निखारा गया है – जैसे ऐक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC), कॉल क्वॉलिटी, बैटरी लाइफ और आरामदायक फिट। इनकी बदौलत यूज़र्स को पूरी आज़ादी मिलती है कि वे जब चाहें, जहां चाहें और जैसे चाहें – संगीत और बातचीत का मज़ा ले सकें।

सैमसंग का मानना है कि साउंड ही यूज़र एक्सपीरियंस का सबसे अहम हिस्सा है और गैलेक्सी बड्स3 FE को इसी सोच पर तैयार किया गया है। चाहे भीड़भाड़ वाली ट्रेन में सुकून पाना हो, तेज़ हवा वाली सड़क पर कॉल करना हो या घर लौटते समय प्लेलिस्ट सुननी हो – हर स्थिति के लिए ये ईयरबड्स खास बनाए गए हैं। बड़े स्पीकर के साथ बड्स3 FE दमदार और गहरे बास के साथ साफ़ और संतुलित ध्वनि प्रदान करते हैं। एन्हांस्ड ANC आसपास के शोर को कम करता है, जिससे सुनने का अनुभव और भी डूबने जैसा हो जाता है। वहीं क्रिस्टल क्लियर कॉल टेक्नोलॉजी, उन्नत मशीन लर्निंग मॉडल की मदद से आपकी आवाज़ को अलग करती है ताकि शोरगुल वाले माहौल में भी बातचीत बिल्कुल साफ़ सुनाई दे। कॉल क्वॉलिटी को और बेहतर बनाने के लिए माइक्रोफोन की स्थिति बदली गई है, जो अब सीधे यूज़र की ओर रहती है और आवाज़ को अधिक सटीकता से कैप्चर करती है।

डिज़ाइन के मामले में गैलेक्सी बड्स3 FE यूज़र्स की सहूलियत को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। आसान कंट्रोल्स की मदद से यूज़र सिर्फ ब्‍लेड (Blade) को हल्का दबाकर गाने बदल सकते हैं या स्वाइप करके वॉल्यूम नियंत्रित कर सकते हैं। क्रैडल पर मौजूद पेयरिंग बटन से इन्हें गैलेक्सी डिवाइसों से जोड़ना बेहद आसान है। ऑटो स्विच फीचर की मदद से ये ईयरबड्स अपने आप ऑडियो एक्टिविटी को पहचान लेते हैं और बिना किसी रुकावट के अलग-अलग गैलेक्सी डिवाइसों पर आसानी से कनेक्शन बदल जाते हैं।

एआई फीचर्स और स्मार्ट डिज़ाइन की मदद से अगला प्लेलिस्ट लगाना हो या किसी बातचीत का अनुवाद करना – सब कुछ सिर्फ एक शब्द बोलने या लंबे प्रेस से किया जा सकता है। “हे गूगल” जैसे वाक्य बोलते ही बड्स3 FE आपकी आवाज़ सुनकर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं, बिना स्क्रीन या हाथों के इस्तेमाल के। यूज़र बिना फोन निकाले अपना डेली एजेंडा या ईमेल भी चेक कर सकते हैं। अनुवाद के लिए बड्स3 FE को स्मार्टफोन में मौजूद गैलेक्सी एआई इंटरप्रेटर ऐप से जोड़कर विदेशी भाषा के लेक्चर सुन सकते हैं या किसी दूसरी भाषा बोलने वाले व्यक्ति से आसानी से बातचीत कर सकते हैं।

 

 

 

गैलेक्सी बड्स3 एफई का ब्लेड डिज़ाइन, गैलेक्सी लाइनअप की अलग पहचान को दर्शाता है। मैट डुअल-टोन फिनिश और सेमी-ट्रांसपेरेंट एक्सेंट्स के साथ यह डिज़ाइन सादगी और आकर्षक डिटेल्स का बेहतरीन मेल पेश करता है, जो इसे मॉडर्न और प्‍लेफुल लुक देता है।

 

 

 

गैलेक्सी बड्स3 एफई, गैलेक्सी एक्सपीरियंस को और आगे बढ़ाने वाला नया अध्याय हैं। भरोसेमंद परफॉर्मेंस, स्मार्ट फीचर्स और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ ये ईयरबड्स बेहतरीन वैल्यू पर उपलब्ध हैं। गैलेक्सी इकोसिस्टम से जुड़ना अब पहले से भी आसान हो गया है। ये ईयरबड्स गैलेक्सी डिवाइसों के साथ बिना किसी रुकावट के काम करते हैं, जिसमें सिस्टम सेटिंग्स से तुरंत एक्सेस और किसी भी स्क्रीन से बिना ऐप के कंट्रोल जैसी सुविधाएं शामिल हैं

गैलेक्सी बड्स3 एफई की बिक्री 5 सितंबर से चर

णबद्ध तरीके से शुरू होगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button