Uncategorized

तीज महोत्सव पर महिलाओं ने प्रस्तुत किया मनमोहक कार्यक्रम

तीज महोत्सव पर महिलाओं ने प्रस्तुत किया मनमोहक कार्यक्रम

सामाजिक सौहार्द्र और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी हैं डॉ. राजलक्ष्मी राय

 

गाजीपुर। विशाल समाचार संवाददाता 

महिला भूमिहार समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक त्यौहार हरियाली तीज के उपलक्ष्य में होटल ग्रैंड प्लेस, चुंगी पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति को एक मंच प्रदान करना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे डॉ. शकुंतला राय, डॉ. रजनी राय, डॉ. विनिता राय, गीता राय, नीलम राय और साधना राय ने संपन्न किया। इसके बाद शैलवी राय ने गणेश स्तुति प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सर्वप्रथम आये हुए अतिथिगण का सम्मान माल्यार्पण और अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगीत और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में महिलाएं कजरी और ढोलक की थाप पर थिरक उठीं। विविध कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। हरे पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने तीज की रौनक को और भी बढ़ा दिया।

अपने उद्बोधन में डॉ. शकुंतला राय ने महिलाओं की सहभागिता और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉ. राजलक्ष्मी राय ने उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि सामाजिक सौहार्द्र और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी है।”

कार्यक्रम में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य और तीज गीतों की प्रस्तुतियाँ हुईं। लोकगायिका रंजना राय ने “पिया मेंहदी लगा द मोतीझील से जात साइकिल से” और “सावन झरी लागे ओ धीरे धीरे” जैसे गीत प्रस्तुत किए। पूनम राय ने भी मधुर गीत गाकर वातावरण को खुशनुमा बना दिया। सभी उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका प्राची, रंजना, अर्चना और गायत्री राय ने निभाई।कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा राय ने किया।

इस अवसर पर पूनम सिंह, प्रतिमा सरोज, किरण, वंदना, अर्चना, रंजना, प्राची, गायत्री, शिल्पी, विजयलक्ष्मी, आरती, भारती, अनामिका, अनूप, प्रियंका आदि महिलाओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button