परिवार परामर्श केंद्र की पहल से इटावा पुलिस ने 4 परिवारों को टूटने से बचाया
इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे “परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण – टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल” कार्यक्रम के तहत इटावा पुलिस ने आज 04 परिवारों के बीच आपसी सुलह समझौता कराकर उनके परिवारों को टूटने से बचाया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री श्रीश चन्द्र तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में परिवार परामर्श केंद्र, महिला थाना इटावा में प्रभारी निरीक्षक निर्मला कुमारी, उ0नि0 आकांक्षा सिंह, उ0नि0 बृजेंद्र बहादुर सिंह, काउंसलर नमिता तिवारी, चित्रा परिहार, सुशीला राजावत, राहुल तोमर एवं महिला आरक्षीगण की मौजूदगी रही।
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान पति-पत्नी के बीच उत्पन्न आपसी मतभेद को मिटाते हुए निम्नलिखित परिवारों में समझौता कराया गया—
1. पूजा पत्नी सर्वेश, निवासी मोहल्ला नागला मान्धाता, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, जनपद इटावा।
2. शबाना पत्नी सानू, निवासी छोटी मस्जिद नौरंगाबाद, थाना कोतवाली, जनपद इटावा।
3. कविता पटेल पत्नी कपिल कुमार वर्मा, निवासी पुरवइया ओला नालापार, थाना कोतवाली, जनपद इटावा।
4. सपना पत्नी राजीव कुमार, निवासी कौआ रामपुर, थाना ऊसराहार, जनपद इटावा।
इस पहल के माध्यम से इटावा पुलिस ने न केवल टूटते परिवारों को बचाया, बल्कि समाज में सद्भाव, सहयोग और पारिवारिक एकता का सशक्त संदेश भी दिया।

