पिछड़ावर्ग आयोग के अध्यक्ष आज करेंगे योजनाओं की समीक्षा
विशाल समाचार संवाददाता
रीवा . मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ावर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) 26 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। आयोग के अध्यक्ष 26 अगस्त को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पिछड़ावर्ग के कल्याण के लिए लागू योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।



