पिछड़ावर्ग आयोग के अध्यक्ष आज आएंगे रीवा
विशाल समाचार संवाददाता
रीवा मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ावर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) एक दिवसीय प्रवास पर 26 अगस्त को रीवा आएंगे। डॉ कुसमरिया 26 अगस्त को सुबह 9 बजे सिंगरौली से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर एक बजे रीवा पहुंचेंगे। अध्यक्ष श्री कुसमरिया सर्किट हाउस में पिछड़ावर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे तथा दोपहर 2 बजे पिछड़ावर्ग छात्रावास का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अध्यक्ष श्री कुसमरिया दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। डॉ कुसमरिया शाम 5 बजे कार द्वारा रीवा से ग्राम सकोर जिला दमोह के लिए प्रस्थान करेंगे।



