पूणे

पुणे में अनोखा पहल : 1 रुपये में गणेश मूर्ति वितरण, “विघ्नहर्ता ही बुद्धिदाता का प्रतीक”

पुणे में अनोखा पहल : 1 रुपये में गणेश मूर्ति वितरण, “विघ्नहर्ता ही बुद्धिदाता का प्रतीक”

 

पुणे:गणेशोत्सव के अवसर पर पुणे में एक अनोखा और प्रेरणादायी उपक्रम आयोजित किया गया। शहर के नवी पेठ क्षेत्र में युवक कांग्रेस पदाधिकारी कुणाल काळे मित्र परिवार की ओर से मात्र 1 रुपये में गणेश मूर्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता और वरिष्ठ प्रवक्ता गोपाळदादा तिवारी ने कहा कि “श्री गणेश देवता विघ्नहर्ता और बुद्धिदाता का अमूल्य प्रतीक हैं। मूर्तिमय देवत्व से अधिक समाज को मूर्तिसाक्ष आत्म एवं नैतिक विवेक की आवश्यकता है।”

 

उन्होंने आगे कहा कि अपने धर्म और आस्था के प्रति निष्ठा और श्रद्धा बनाए रखना आवश्यक है, लेकिन साथ ही अन्य धर्मों के प्रति द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए। तिवारी ने याद दिलाया कि लोकमान्य टिळक और भाऊ रंगारी ने सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत देश की आज़ादी की लड़ाई में नागरिकों के संगठन और जनजागरण के उद्देश्य से की थी। उसी प्रेरणा से सभी धर्मों के राष्ट्रीय नेताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और बलिदान दिया। यही भारत के गणराज्य की सच्ची धरोहर है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

संयोजक और शहर युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष कुणाल सुरेश काळे ने जानकारी दी कि पिछले 3 वर्षों से यह उपक्रम लगातार चल रहा है और अब तक लगभग 450 परिवारों ने 1 रुपये में श्री गणेश मूर्तियां प्राप्त की हैं।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहनदादा जोशी, गोपाळदादा तिवारी, राकां (शरद पवार) के डॉ. मदन कोठुळे, अनंत घरत, इंटक अध्यक्ष चेतन आगरवाल, युकां अध्यक्ष सौरभ अमराळे, हेमंत राजभोज, सागर धाडवे, अक्षय माने, सोनिया ओव्हल, प्रवीण करपे, गोरख पळसकर, राजू नाणेकर, निलेश वैराट, मोहन शेडगे समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी सुरेश काका काळे, सुनील विधाते, राजू पोटे, सुपेकर बंधु, थोपटे आदि ने भी सहभागिता निभाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button